- पारो पहुंचते ही जयशंकर का गर्मजोशी से स्वागत
- दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे मंत्री
- भारत-भूटान मित्रता मजबूत करने पर जोर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भूटान के पारो पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह भूटान के साथ भारत के “अनूठे मित्रता संबंधों” को आगे बढ़ाने से जुड़े कार्यक्रमों और वार्ताओं को लेकर उत्साहित हैं।
पारो पहुंचने के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में भूटान का पारंपरिक अभिवादन “कुज़ुज़ांगपो ला भूटान!” करते हुए स्वागत के लिए भूटान के विदेश मंत्री डी. एन. धुंग्येल का आभार जताया। उनकी यह यात्रा 16 से 17 सितंबर तक निर्धारित है।
यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है। जयशंकर ने भारत-भूटान के बीच लंबे समय से चले आ रहे विशेष मित्रता संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।


