- मंत्री की कथित टिप्पणी से सियासी विवाद
- किसानों से बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
- भाजपा विधायक हरिश ने जताई कड़ी आपत्ति
दावणगेरे। कर्नाटक के बागवानी मंत्री एवं दावणगेरे के जिला प्रभारी मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मंत्री भाजपा विधायक बीपी हरिश के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और उन्हें ‘चप्पल से मारने’ की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।
मामला हरिहर क्षेत्र का बताया जा रहा है। कुछ किसान भद्रा जलाशय से सिंचाई और पेयजल के लिए पानी की मांग को लेकर मंत्री से मिलने पहुंचे थे। किसानों के अनुसार, वे पहले विधायक बीपी हरिश से मिले थे और विधायक ने उन्हें जिला प्रभारी मंत्री के पास जाने की सलाह दी थी।
वीडियो वायरल होने के बाद विधायक हरिश ने मंत्री की कथित टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसानों की पानी संबंधी समस्या सुनने के बजाय उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। हरिश ने कहा कि वह मामले की जानकारी पार्टी के राज्य और जिला नेताओं को देंगे तथा आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे।
SMASH THIS PATRIARCHY!
Congress Karnataka Minister SS Mallikarjun uses abusive language against BJP MLA BP Harish.
“He is son of a pro@#$%ute, hit him with a slipper,” the Minister said in colloquial language* pic.twitter.com/OvEPrAqnVc— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) September 9, 2026


