-
इजरायल की उपलब्धियों का करेंगे बखान
-
मैक्रों के बयानों का देंगे मुंहतोड़ जवाब
-
वैश्विक मंच से रखेंगे इजरायल का पक्ष
न्यूयोर्क: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में अपने संबोधन के दौरान युद्ध में इजराइल की उपलब्धियों, विशेष रूप से ईरान के खिलाफ की गई कार्रवाइयों को रेखांकित कर सकते हैं। इसके साथ ही, वे इजरायल पर लग रहे आरोपों और वेस्ट बैंक में हमास की मौजूदगी को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के हालिया बयानों पर भी कड़ा पलटवार कर सकते हैं।
न्यूयोर्क रवाना होने से पहले नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र के मंच से इजरायल और उसके सैनिकों का बचाव करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं झूठ के खिलाफ और अपने सैनिकों व देश की सच्चाई के लिए लड़ूंगा। इस दौरान कुछ सरप्राइज भी देखने को मिल सकते हैं।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के उस दावे को खारिज करेंगे जिसमें उन्होंने कहा था कि हमास ने वेस्ट बैंक में कभी काम नहीं किया। नेतन्याहू का कार्यालय हाल ही में हमास के आतंकवादी हमले में मारे गए फ्रांसीसी नागरिक नेतनाएल शुक्रेन का हवाला देकर इस दावे को पहले ही बेबुनियाद बता चुका है। अपनी संक्षिप्त यात्रा के दौरान नेतन्याहू अर्जेंटीना, ग्रीस, और पनामा समेत कई वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।


