- चोरी के डर से छत बनी पार्किंग
- क्रेन से हवा में उठी नई स्कॉर्पियो
- सोशल मीडिया पर जुगाड़ की मची धूम
पटना। बिहार के मीरा टोला गांव से कार की सुरक्षा का अनोखा जुगाड़ सामने आया है। नई स्कॉर्पियो को चोरी से बचाने के लिए मालिक मनोज यादव ने क्रेन की मदद से कार को दो मंजिला मकान की छत पर खड़ा कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मनोज यादव इजराइल में काम करते हैं। नई कार खरीदने के बाद ड्राइवर के नौकरी छोड़ने से उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। घर में महिलाएं ही होने के कारण उन्होंने क्रेन बुलाकर मजदूरों की मदद से स्कॉर्पियो को रस्सियों से बांधा और सावधानी से छत पर पहुंचा दिया।
वीडियो में कार को क्रेन से हवा में उठाकर छत पर उतारते हुए देखा जा सकता है। इस अनोखे जुगाड़ पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे ‘वर्टिकल पार्किंग’ बताया, तो किसी ने लिखा- ‘बिहार है बाबू, कुछ भी हो सकता है।’
हालांकि, कुछ लोगों ने छत की मजबूती और इतनी भारी SUV का वजन सहने की क्षमता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
बिहार का जुगाड़ अगले स्तर पर पहुंच गया! 😂
वायरल वीडियो में एक Mahindra Scorpio को क्रेन से उठाकर मकान की छत पर रखा जा रहा है।
दावा है कि मालिक विदेश जा रहा था और उसे गाड़ी चोरी होने का डर था, इसलिए उसने छत को ही parking बना दिया।
चोरों से तो गाड़ी बच जाएगी, लेकिन क्या मकान की… pic.twitter.com/Lsvv8lKWeA
— Bhavesh Gujrati (@Bhaveshlivelife) September 5, 2026


