बेंगलुरु। जैन समाज के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में इस वर्ष 31 मार्च 2026 को बेंगलुरु में भव्य वरघोड़ा महोत्सव का
बेंगलुरु। जैन समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 को बेंगलुरु में भव्य वरघोड़ा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जैन मित्र मंडल, बेंगलुरु के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहरभर के जैन परिवारों की सक्रिय भागीदारी रहने की संभावना है।
आयोजन समिति के अनुसार, वरघोड़ा दोपहर 2:45 बजे श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, कॉक्सटाउन से प्रारंभ होकर श्री चंद्रप्रभु जैन मंदिर, ऑसबोर्न रोड तक पहुंचेगा। श्रद्धालुओं की उपस्थिति दोपहर 2:15 बजे निर्धारित की गई है। शोभायात्रा में जैन बैंड, बाजा, बग्गी, घोड़ा गाड़ी तथा ढोल-नगाड़ों के साथ भक्ति और उल्लास का वातावरण रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री निर्मलकुमारजी सुराणा (पूर्व विधायक एवं भाजपा कर्नाटक उपाध्यक्ष), श्री केशवराजन्ना बी. (केपीसीसी सचिव, बेंगलुरु), श्री सरदारमलजी सुराणा, श्री आर. श्रीधर अन्ना, श्रीमती सीए गीता (एसीपी, भारती नगर) एवं श्री रमेशचंदजी बोहरा (उपाध्यक्ष, बीएमजेएच) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अभिषेक लुनिया, विशाल लोढ़, अजय बोहरा, मनीष लालवानी, जितेन्द्र लुणावत, मनोज बगानी, संदीप सकलेचा, जयचंद आचा सहित समस्त जैन मित्र मंडल, बेंगलुरु के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया है, ताकि जैन धर्म के अहिंसा, सद्भाव और संयम के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित किया जा सके। कार्यक्रम के समापन के पश्चात शाम 5 बजे बोहरा भवन में हाई-टी की व्यवस्था भी रखी गई है।