संवाददाता, हिंद सागर PLK समाचार, लखनऊ | 14 जुलाई
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की 15 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से संभावित वापसी को लेकर उनके परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल है।
Axiom-4 मिशन के तहत शुभांशु ने अंतरिक्ष में 18 दिन बिताए और कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोगों में भाग लिया। उन्होंने हाल ही में अपने परिवार से वीडियो कॉल कर पृथ्वी को अंतरिक्ष से देखने का अनुभव साझा किया।
उनकी सकुशल वापसी के लिए पिता शंभु दयाल शुक्ला, मां आशा शुक्ला और बहन शुचि मिश्रा ने सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा कर मंगलकामना की।
शुक्ला ‘ड्रैगन ग्रेस’ स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से पृथ्वी पर उतरेंगे। वापसी के बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण और पुनर्वास कार्यक्रम भी किया जाएगा।
हिंद सागर PLK परिवार की ओर से शुभांशु को सलाम, जिन्होंने अंतरिक्ष में भारत का गौरव बढ़ाया।