हिन्द सागर प्रालोका ब्यूरो,अक्रा (घाना), जुलाई 2025 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाना की ऐतिहासिक यात्रा का आगाज राजधानी अक्रा में भव्य स्वागत के साथ किया। यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि पिछले तीन दशकों में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा है।
पीएम मोदी के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस सम्मानजनक स्वागत ने दौरे की कूटनीतिक अहमियत को और बढ़ा दिया।
यह यात्रा भारत और अफ्रीकी देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने की उम्मीद लेकर आई है। विश्लेषकों के अनुसार यह दौरा भारत-अफ्रीका संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत है।