- अफ्रीका डिफेंस एक्सपो में भारत की ताकत
- अस्त्र, आकाश-एनजी समेत कई सिस्टम प्रदर्शित
- रक्षा उद्योग सहयोग पर राजनाथ सिंह का जोर
दक्षिण अफ्रीका के त्श्वाने में आयोजित Africa Aerospace and Defence (AAD) 2026 Expo में DRDO भारत की उन्नत स्वदेशी रक्षा प्रणालियों और तकनीकों का प्रदर्शन कर रहा है। 16 से 20 सितंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता और अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को सामने रखा जा रहा है।
प्रदर्शनी में मीडियम रेंज मैरीटाइम रिकॉनिसेंस (MRMR), AEW&C सिस्टम, व्हील्ड CBRN रिकॉनिसेंस व्हीकल और PDDS-X पोर्टेबल डायवर डिटेक्शन सोनार शामिल हैं। इसके अलावा अस्त्र Mk-1 बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल, आकाश-NG सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, LFVDS सोनार और एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम से जुड़ी तकनीकें भी प्रदर्शित की जा रही हैं।
इसी बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित ‘VIMARSH’ DRDO-Industry Synergy Meet में कई नीतिगत पहलों की शुरुआत की। इनमें MSMEs और डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय सहायता, इन्क्यूबेशन और DRDO की परीक्षण सुविधाओं तक पहुंच शामिल है। उन्होंने DRDO और उद्योग के सहयोग को शोध से लेकर डिजाइन, परीक्षण, प्रमाणन और निर्माण तक पूरे वैल्यू चेन में विस्तार देने पर जोर दिया।


