- नुमालीगढ़ के चाय बागान में दिखा हाथी
- गले में फंसा था ट्रैक्टर का टायर
- वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल
असम के नुमालीगढ़ स्थित बोकियाल के एक चाय बागान में एक जंगली हाथी गले में ट्रैक्टर का टायर फंसे हुए घूमता दिखाई दिया। हाथी भोजन की तलाश में चाय बागान के आसपास घूम रहा था।
हाथी की यह तस्वीर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई। आशंका जताई जा रही है कि इलाके में घूमते समय टायर उसके गले में फंस गया होगा।
इस घटना ने इंसानी गतिविधियों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव को भी उजागर किया है। जंगल और हाथियों के आवागमन वाले क्षेत्रों में फेंके गए कचरे व अन्य सामान वन्यजीवों के लिए फंसने और घायल होने का खतरा पैदा कर सकते हैं। हाथी की सुरक्षा और टायर को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए उचित कार्रवाई जरूरी है।


