- प्रसव के बाद महिला की हालत
- परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए आरोप
- मामले में जांच की मांग
मुंबई के कुर्ला स्थित बैल बाजार के डॉ. आनंदीबाई जोशी मैटरनिटी होम से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रसव के बाद एक महिला को कथित तौर पर चादर में लपेटकर ले जाते हुए देखा जा सकता है।
परिजनों का दावा है कि महिला ने घर पर बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद मदद के लिए अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिवार का आरोप है कि उन्होंने पास की पुलिस चौकी से भी सहायता मांगी, लेकिन उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी।
परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है। साथ ही, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग भी की गई है।


