- तोते ने हिंदी में मांगी चाय
- मम्मी कहकर महिला को लगाई आवाज
- दोनों की बातचीत ने जीता दिल
- सोशल मीडिया पर एक तोते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंसानों की तरह हिंदी में बातचीत करता और महिला को ‘मम्मी’ कहकर चाय मांगता नजर आ रहा है। वीडियो में लाल रंग और हरे पंखों वाला यह प्यारा तोता महिला को आवाज लगाकर चाय की फरमाइश करता है।
तोते की आवाज सुनकर महिला भी बाहर आती है और उससे बड़े स्नेह से बातचीत करती है। वह कहती है, “आई बेटा, चाय ला रही हूं।” इसके बाद महिला तोते को दुलारते हुए कहती है कि इतना प्यारा बेटा किसी का नहीं, जितना मम्मी का यह बेटा है।
तोते और महिला के बीच का यह स्नेहपूर्ण संवाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाला तोता इंडोनेशिया में पाया जाने वाला विदेशी प्रजाति का पक्षी है। वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग देख और साझा कर रहे हैं।


