हिन्द सागर प्रलोका, संवाददाता, 1 जुलाई 2025| तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित सिग्माची इंडस्ट्रीज के रासायनिक संयंत्र में सोमवार दोपहर जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 34 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना शक्ति शाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई और आसपास की इमारतों में कंपन महसूस हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद संयंत्र से आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उठने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर पहुंचे ने पुलिस, दमकल और आपदा राहत बलराहत व बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बड़ी जनहानि हो चुकी थी। मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने का अभियान देर रात तक जारी रहा।
मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक जताते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव या रासायनिक प्रतिक्रिया को संभावित कारण माना जा रहा है। जांच दल को सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा करने और चूक की पहचान करने का निर्देश दिया गया है।
यह हादसा औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए कड़े निरीक्षण और अनुपालन की आवश्यकता को रेखांकित करता है।


