- एविक्शन के बाद फिर आमने-सामने आईं दोनों
- लव ने रिया पर लगाए कई आरोप
- सोशल मीडिया विवाद फिर चर्चा में आया
‘बिग बॉस’ में NEET प्रोटेस्ट से चर्चा में आईं रिया अहीर यादव का सफर जनता की वोटिंग के बाद खत्म हो गया। पंजाबी अभिनेत्री लव गिल से मुकाबले में हारने के बाद रिया शो से बाहर हो गईं। इसके बाद लव और रिया के बीच पुरानी सोशल मीडिया तकरार एक बार फिर चर्चा में है।
वायरल हो रही एक बातचीत में लव गिल ने रिया पर तंज कसते हुए कहा कि शायद उन्हें लगा था कि उनके ‘कॉकरोच’ उन्हें बचा लेंगे। लव ने यह भी दावा किया कि रिया उन्हें ‘देहाती’ कहती थीं और इसकी वजह उनका गौ सेवा करना था।
बातचीत में रिया की सोशल मीडिया पोस्ट और सब्सक्रिप्शन आधारित कंटेंट का भी जिक्र हुआ। लव ने इस पर भी कटाक्ष किया। हालांकि, यह बातचीत डिफर्ड लाइव का हिस्सा बताई जा रही है और अभी तक टीवी पर प्रसारित एपिसोड में सामने नहीं आई है। ऐसे में पूरे संदर्भ की तस्वीर आधिकारिक प्रसारण के बाद ही स्पष्ट होगी।
Love Gill cooking CJP worker Rhiya Yadav on live TV 🚨
Badshah’s wife – What happened to the other girl who was with you in the poll?
Love Gill – She got evicted from the stage itself. She thought her cockroaches could save her
Badshah’s wife – Tell me everything
Love Gill -… pic.twitter.com/Lu0J810Jlo
— Suprvirat (@MostlyKohli) September 6, 2026


