— अंतरराष्ट्रीय ब्यूरो, बीजिंग,हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज़ हो गई थी कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी कुर्सी छोड़ सकते हैं या उन्हें हटाया जा रहा है। इस संबंध में कई तरह की अटकलें भी लगाई गईं। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार, शी जिनपिंग अभी भी चीन की सत्ता के शीर्ष पर पूरी मजबूती से काबिज हैं। वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, राष्ट्रपति और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के प्रमुख बने हुए हैं। उनकी कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में अनुपस्थिति और आंतरिक अधिकारियों में फेरबदल को लेकर उठे…
Author: Ashok Kumar Singh
—चुनाव व्यवस्था पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए चुनाव आयोग की प्रक्रिया को वैध ठहरा दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यह प्रक्रिया संविधान के दायरे में है और इसे रोका नहीं जाएगा। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय घुसपैठियों के कथित समर्थकों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि यह चुनाव आयोग के लिए एक कानूनी और नैतिक जीत है। क्या है मामला? चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की…
प्रतिनिधि, देवास/भोपालश्री धाकड़ महासभा युवा संघ के नवनियुक्त मध्यप्रदेश प्रदेश प्रवक्ता श्री मनोहर नागर (हर्राखेड़ा, भोपाल) ने अपने परिवार के साथ देवास जिले के ग्राम घटटया (घिचलाए) पहुंचकर अपने कुलदेवता का श्रद्धा पूर्वक पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश, प्रदेश, क्षेत्र व परिवार की सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना की। पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उनके परिजन उपस्थित रहे। श्री नागर ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे भी अपने-अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा अवश्य करें और परिवार सहित मंगलकामना करें। उन्होंने कहा कि – “राम काजु कीन्हों बिनु मोहि कहां विश्राम और संघे शक्ति युगे युगे जैसे मंत्रों…
सरे (कनाडा),विशेष संवाददाता मुंबई, 10 जुलाई – हास्य कलाकार कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ द्वारा हाल ही में शुरू किए गए “Kap’s Cafe” पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हमलावर कार से आए और 8–9 राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन से जुड़ा हुआ है और एनआईए की वांटेड सूची में शामिल है। घटना की जांच कनाडाई पुलिस और खुफिया एजेंसियां कर रही हैं। भारत सरकार ने भी मामले पर गंभीरता…
, तिरुवनंतपुरम, जुलाई 2025। यौन उत्पीड़न की पृष्ठभूमि पर आधारित मलयालम फिल्म ‘जानकी vs स्टेट ऑफ केरल’ के शीर्षक को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है। बोर्ड का कहना है कि “जानकी” देवी सीता का एक नाम है, और इस तरह की गंभीर विषयवस्तु में इस नाम का उपयोग धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है। मामला वर्तमान में केरल उच्च न्यायालय में लंबित है। विवाद से बचने के लिए फिल्म निर्माताओं ने शीर्षक बदलने पर सहमति जताई है।
तिरुवनंतपुरम, जुलाई 2025। पूर्व वंडूर विधायक के विधान सभा भाषण के अंशों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने के आरोप में सी. दावूद सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रहे हैं। दावूद पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने और राजनीतिक प्रचार के उद्देश्य से भाषण की गलत व्याख्या करने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दावूद को “क्लिनिकल प्रोपेगेंडा मेकर” बताते हुए उनके दावों को खारिज किया है। लोगों का कहना है कि यह प्रयास सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाला है।
नई दिल्ली, जुलाई 2025। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि रिटायरमेंट के बाद वे अपना जीवन वेदों, उपनिषदों के गहन अध्ययन और प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार को समर्पित करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह विचार ‘सहकार संवाद’ नामक कार्यक्रम में व्यक्त किया, जो गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारी समितियों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद हेतु आयोजित किया गया था। भारत के विकास का मजबूत माध्यम बताते हुए कहा कि “सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना केंद्र सरकार का लक्ष्य है।” उन्होंने यह भी कहा कि…
जुलाई 2025। केरल हाईकोर्ट- के न्यायाधीश वी. जी. अरुण ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि “जो बच्चे किसी धर्म के दायरे में नहीं पले-बढ़ते, वही भविष्य की सच्ची उम्मीद हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे ही वे साहसी प्रश्न पूछने की क्षमता रखते हैं, जिन्हें अक्सर समाज में लोग पूछने से डरते हैं। जस्टिस अरुण का यह वक्तव्य धार्मिक तटस्थता, बाल अधिकारों और सामाजिक चेतना से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र सोच और प्रश्न पूछने की आज़ादी ही एक सशक्त लोकतंत्र की नींव है।
हिन्द सागर प्रलोका, संवाददाता पीयूष पंडित। भोपाल, जुलाई 2025, हर्राखेड़ा (भोपाल) निवासी मनोहर नागर को श्री धाकड़ महासभा युवा संघ, मध्य प्रदेश का नया प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर भोपाल जिला संभाग में आयोजित सम्मान समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने मनोहर नागर सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ, माला व सम्मान पत्र देकर स्वागत किया। इस दौरान संगठन के विस्तार, युवा जागरूकता, सामाजिक सशक्तिकरण तथा सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार जैसे विषयों…
√ डीजीपी ने जारी किए सख्त निर्देश। हिन्द सागर प्रालोका ब्यूरो,,चेन्नई, 2 जुलाई 2025 | तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक शंकर जिवाल ने राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट न करने का निर्देश जारी किया है। यह कदम पुलिस बल की अनुशासनात्मक गरिमा और पेशेवर छवि बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। आदेश के मुताबिक, बिना आधिकारिक अनुमति किसी सामाजिक या निजी कार्यक्रम में वर्दी पहनकर शामिल होना वर्जित होगा। साथ ही, टीवी, यूट्यूब या अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर शामिल होने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। डीजीपी…
