भारत सरकार की पहल में युद्धग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित निकासी
नई दिल्ली। ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच भारत सरकार के ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत इजराइल में फंसे 161 भारतीय नागरिक सुरक्षित देश लौट आए हैं। पहली खेप में नागरिकों को जॉर्डन के अम्मान होते हुए विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री पवन मरगेंदिता ने नागरिकों का स्वागत किया और कहा कि हर भारतीय की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने बताया कि यह अभियान विदेश मंत्रालय, इजराइल और जॉर्डन में भारतीय मिशनों एवं स्थानीय एजेंसियों के समन्वय से चलाया गया। ‘ऑपरेशन सिंधु’ पूर्व में चलाए गए ‘ऑपरेशन राहत’ और ‘ऑपरेशन गंगा’ जैसे अभियानों की श्रेणी में एक और सफल कदम है, जो संकट में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।