करदमपुरी वार्ड के निगम पार्षद एवं डिप्टी चैयरमेन मुकेश बंसल द्वारा ज्योति कॉलोनी में जन सभा का आयोजन
हिन्द सागर प्रलोका
नई दिल्ली संवाददाता योगेन्द्र जैन
नई दिल्ली, ज्योति कॉलोनी शाहदरा दिल्ली में करदमपुरी वार्ड के निगम पार्षद एव डिप्टी चैयरमेन मुकेश बंसल और करदमपुरी मण्डल के अध्यक्ष वरुण जैन की अगुवाई में जन समस्या सुनने व उनके समाधान हेतु ज्योति कॉलोनी शाहदरा मे एक जन आम सभा का आयोजन किया गया । इस मौके पर मुकेश बंसल जी को डिप्टी चैयरमैन बनने पर वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता सतीश नागपाल द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने ज्योति कॉलोनी की ज्वलंत समस्या को सुना और उन पर विचार किया और उन्हें जल्द से जल्द समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया। मुकेश बंसल ने आम जनता को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां बताई और कदम पूरी मण्डल के अध्यक्ष वरुण जैन ने दिल्ली की वर्तमान मौजूदा सरकार के 100 दिन पुरे होने की उपलब्धि के साथ साथ सरकार के उत्तम एवं प्रभाव शाली कार्य शैली के बार में ज्योति कॉलोनी की जनता को अवगत कराया।


