- कीमत 5.65 लाख से शुरू
- 6 एयरबैग समेत कई सेफ्टी फीचर्स
- 26.11 km/kg तक माइलेज का दावा
Nissan Gravite भारत में किफायती 7-सीटर कारों में शामिल है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये से शुरू होती है। कार में V-Motion ग्रिल, स्लिम हेडलैंप और शार्प डिजाइन दिया गया है।
इंटीरियर में डुअल-टोन थीम, बेहतर लेगरूम और हटाई जा सकने वाली तीसरी रो की सीटें मिलती हैं। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, साथ ही कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स हैं।
सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर-व्यू कैमरा और ESP दिया गया है। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 71 bhp पावर देता है। कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज करीब 19.3-19.6 km/l है।


