- WhatsApp पर मिलेगी PF की ताजा जानकारी
- पिछले पांच लेन-देन भी देख सकेंगे सदस्य
- क्लेम स्टेटस जानना हुआ और आसान
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए डिजिटल सेवाओं को और आसान बनाने की दिशा में WhatsApp सेवा शुरू की है। इसके जरिए सदस्य जरूरी जानकारी और अपडेट अपने मोबाइल पर हासिल कर सकेंगे।
EPFO के आधिकारिक WhatsApp चैनल पर योजना से जुड़े समाचार, महत्वपूर्ण घोषणाएं और जरूरी अपडेट उपलब्ध होंगे। सदस्य सत्यापित WhatsApp सेवा के माध्यम से PF खाते से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसमें PF बैलेंस, पिछले पांच लेन-देन और EPF क्लेम का स्टेटस जानने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
सेवा का उद्देश्य सदस्यों को बार-बार EPFO कार्यालय जाने या पोर्टल और कॉल सेंटर पर निर्भर रहने से राहत देना है। WhatsApp पर बातचीत के लिए सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से सेवा शुरू कर सकेंगे। भविष्य में स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद की सुविधा मिलने से इसका लाभ और बढ़ने की उम्मीद है।
EPFO के अनुसार, यह पहल सदस्य सेवाओं को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे खासकर उन लोगों को फायदा होगा, जिन्हें ऑनलाइन पोर्टल इस्तेमाल करने में परेशानी होती है।
EPFO now on WhatsApp too!
📢Join EPFO’s official WhatsApp Channel to get important updates and useful information. Click on the link to join. https://t.co/k2KmISipxw #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #EPFOWhatsAppChannel pic.twitter.com/mgLueBG1GD
— EPFO (@officialepfo) September 13, 2026


