- धर्मगुरु से मुलाकात का वीडियो वायरल
- चरण स्पर्श के दावे की पुष्टि नहीं
- पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की एक हिंदू धर्मगुरु से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पेजेश्कियन धर्मगुरु की ओर झुकते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे चरण स्पर्श बताया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो सामने आने के बाद भारत में इसे भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, पाकिस्तान के कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और कट्टरपंथी तत्वों ने ईरानी राष्ट्रपति को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।
पाकिस्तानी पत्रकार इश्तियाक अहमद ने भी एक्स पर टिप्पणी करते हुए ईरान को लेकर कटाक्ष किया। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पेजेश्कियन की हिंदू धर्मगुरु सतीशाचार्य जी महाराज से मुलाकात हुई थी।
राष्ट्रपति के रूप में अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान पेजेश्कियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय संबंधों, चाबहार बंदरगाह और क्षेत्रीय स्थिरता सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की।


