- अनुपमा का घर खरीदने का सपना टूटा
- दुर्गावती की तलाक की धमकी से बढ़ी मुश्किल
- चंद्रिका को मिली जान से मारने की धमकी
टीवी के चर्चित धारावाहिकों ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘तुम से तुम तक’ और ‘गंगा माई की बेटियां’ के आगामी एपिसोड में रिश्तों, साजिशों और टकराव का दौर देखने को मिलेगा।
‘अनुपमा’ में घर खरीदने का सपना टूटने से अनुपमा बेहद नाराज होगी। एजेंट के पैसे लेकर फरार होने के मामले में उसे गौतम और तोशू पर शक होगा। वह गौतम को चेतावनी देगी कि सबूत मिलने पर दोनों को जेल भिजवाएगी। वहीं, राही प्रेम को खोने के डर से कोठारी परिवार का साथ देने का फैसला कर सकती है। वसुंधरा को भी अनुपमा को गलत समझने का एहसास होगा।
‘वसुधा’ में चंद्रिका को एक शख्स जान से मारने की धमकी देगा। इससे उसकी चिंता बढ़ जाएगी। उसे आशंका होगी कि भैरव का परिवार वसुधा को नुकसान पहुंचा सकता है।
‘तुम से तुम तक’ में यश और आर्या की गुप्त मुलाकात कहानी को नया मोड़ देगी। दूसरी ओर, अनु को अपमान और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आर्या उसे पार्टी में बुलाकर अपना नया उत्पाद लॉन्च करने का अवसर देगा।
‘गंगा माई की बेटियां’ में दुर्गावती की तलाक की धमकी के बाद स्नेहा अपने रिश्ते को बचाने और खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करेगी। मधु की प्रेग्नेंसी का राज भी घर में नया विवाद खड़ा करेगा। वहीं गंगा की रसोई के खिलाफ इंदुमती और पुरवी की साजिशें जारी रहेंगी।


