- एक महीने तक रेडियो पर छाया रहा ‘ओ सनम’
- कश्मीर के अनाथ बच्चे से मिला गीत का आइडिया
- लकी अली ने गाया और खुद ही किया कंपोज
90 के दशक में रेडियो लोगों के मनोरंजन का प्रमुख साधन था। इसी दौर में गायक Lucky Ali का गीत ‘ओ सनम’ श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। यह म्यूजिक वीडियो इतना पसंद किया गया कि करीब एक महीने तक रेडियो स्टेशनों पर इसकी धूम रही।
‘ओ सनम’ की खासियत इसकी मधुर धुन और भावपूर्ण प्रस्तुति थी। लकी अली ने इसे गाने के साथ-साथ कंपोज भी किया था, जबकि इसके बोल सैय्यद असलम नूर ने लिखे थे।
बताया जाता है कि कश्मीर में लकी अली की मुलाकात राजू नाम के एक अनाथ बच्चे से हुई थी। राजू के सरल स्वभाव और मददगार रवैये से प्रभावित होकर उन्हें इस गीत की प्रेरणा मिली। 90 के दशक की पीढ़ी के बीच लोकप्रिय यह गीत आज भी लोगों की यादों में ताजा है।


