- विमानन कंपनी ने कोर्ट में दायर किया मुकदमा
- कंपनी ने तीन करोड़ रुपये हर्जाना मांगा
- 25 सितंबर को गांधीनगर कोर्ट में सुनवाई
गांधीनगर। अभिनेत्री नोरा फतेही की एक टिप्पणी अब कानूनी विवाद में बदल गई है। एक विमानन कंपनी ने उनके खिलाफ गांधीनगर कोर्ट में 3 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा ने उसके चार्टर्ड विमान को ‘खिलौना विमान’ कहकर अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे कंपनी की प्रतिष्ठा और कारोबार को नुकसान पहुंचा।
कंपनी ने दावा किया है कि नोरा ने बिना पर्याप्त तकनीकी जानकारी के यह बयान दिया था। उसने टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए तीन करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। मामले की सुनवाई 25 सितंबर को गांधीनगर कोर्ट में होगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा हाल ही में कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में नजर आई थीं। वह आगामी फिल्म ‘साइड हीरोज’ में भी दिखाई दे


