- नदी में दो बोरों से मिले शव
- पति पर हत्या की साजिश का आरोप
- पुलिस ने तलाश के लिए भेजी टीम
केरल के पलक्कड़ जिले में भवानी नदी के सूखे हिस्से से महिला और बच्चे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार, 6 सितंबर को अगाली के चेराकडावु के पास दो बोरों से दुर्गंध आने पर मवेशी चराने वालों ने पुलिस को सूचना दी। शव बुरी तरह सड़ चुके थे, जिससे पहचान में मुश्किल हुई।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में महिला के पति पर हत्या में संलिप्त होने का संदेह है। पति पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया गया है और फिलहाल लापता है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए भेजी गई है।
पुलिस पीड़ितों की पूरी पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके परिजनों से संपर्क कर रही है। मामले में हत्या के कारण और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।


