- विधानसभा परिसर में अचानक बिगड़ी तबीयत
- मंत्री ने खुद दिया CPR
- अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। वह बेहोश होकर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद पशुपालन मंत्री वकीति श्रीहरी ने तुरंत उन्हें CPR दिया और मेडिकल स्टाफ को बुलाया। मंत्री ने काफी देर तक राजू को बचाने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
हैदराबाद | तेलंगाना के मंत्री वकिती श्रीहरी ने वरिष्ठ IAS अधिकारी नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) राजू को CPR दिया। राजू आज विधानसभा परिसर में अचानक गिर पड़े थे।
बाद में, मेडिकल स्टाफ़ की मदद से राजू को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
(सोर्स: कांग्रेस PRO) pic.twitter.com/zM3r0VCP77
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2026


