- विस्मया मोहनलाल का पहला फिल्मी डेब्यू
- मार्शल आर्ट्स थ्रिलर में दमदार एक्शन
- जूड एंथनी जोसेफ ने किया निर्देशन
मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल की डेब्यू मलयालम फिल्म ‘थुडक्कम’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। जूड एंथनी जोसेफ के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर 18 सितंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म में विस्मया ने मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षित मीनू का किरदार निभाया है। कहानी में मीनू दो स्कूली लड़कियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के दौरान एक खतरनाक स्टॉकर के निशाने पर आ जाती है। फिल्म में ड्रामा के साथ एक्शन का भी खास तड़का है। मोहनलाल ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।
Vismaya Mohanlal’s Thudakkam will be streaming on JioHotstar from September 18.@jude_anthany @mohanlal @antonypbvr @aashirvadcine #Thudakkam #ThudakkamOnJioHotstar #SocialThriller #JioHotstar pic.twitter.com/QvYjmDiHyo
— JioHotstar Malayalam (@JioHotstarMal) September 5, 2026


