- वीडियो बनाते समय फिसला किशोरी का पैर
- महाकाली में 1.30 लाख क्यूसेक तेज बहाव
- रबर बोट से किशोरी की तलाश जारी
कञ्चनपुर। नेपाल के कञ्चनपुर जिले में TikTok वीडियो बनाते समय 15 वर्षीय सृष्टि सुनार महाकाली नदी में गिरकर लापता हो गई। हादसा सोमवार को दोधारा चाँदनी नगरपालिका-10 के खडखडे इलाके में हुआ। बताया गया कि सृष्टि भाई और दोस्तों के साथ नदी किनारे गई थी और वीडियो बनाते समय उसका पैर फिसल गया।
हादसे के दौरान महाकाली नदी में करीब 1.30 लाख क्यूसेक पानी का तेज बहाव था। सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। रबर बोट और गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश की जा रही है। तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाई आ रही है। परिवार को अब भी सृष्टि के मिलने का इंतजार है।
नेपाल : एक रील के लिए रियल लाइफ को दांव पर लगा दिया। घटना सीमांत जनपद कंचनपुर की है, महाकाली नदी के किनारे 15 वर्षीय सृष्टि सुनार वीडियो बना रही थी, पैर फिसला और महाकाली नदी में गिर गई। तलाश जारी है। pic.twitter.com/1UUDVfzbHb
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) September 7, 2026


