- मंत्री की मांग पर संजू बाबा का मजेदार जवाब
- यरवदा जेल का जिक्र कर ठहाकों से गूंजा मंच
- 25 साल पुरानी दोस्ती का भी किया जिक्र
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त रविवार को मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने उनसे मराठी में कुछ शब्द बोलने का आग्रह किया। इस पर संजय दत्त ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह छह साल यरवदा जेल में रहे, लेकिन तब भी ठीक से मराठी नहीं सीख पाए।
संजय दत्त ने मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका रिश्ता करीब 25 साल पुराना है। उनके इस जवाब पर मंच पर मौजूद लोग हंस पड़े। कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए मराठी की बुनियादी समझ अनिवार्य करने के नियम को लेकर चर्चा चल रही है। इसी संदर्भ में मंत्री ने कहा था कि वह इन दिनों सभी को मराठी सिखा रहे हैं।


