- 2008 में रिलीज हुआ था गीत
- ‘हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट’ बोल आज भी लोकप्रिय
- यूट्यूब पर 285 मिलियन से ज्यादा व्यूज
भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय गायक और अभिनेता पवन सिंह का गीत ‘लॉलीपॉप लागेलू’ आज भी श्रोताओं के बीच खासा लोकप्रिय है। वर्ष 2008 में रिलीज हुए इस गीत ने पवन सिंह को व्यापक पहचान दिलाई।
गीत के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत विनय विनायक ने तैयार किया है। ‘तू लगावेलू जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट’ जैसे बोल इसकी पहचान बन चुके हैं। शादी, पार्टी और डीजे कार्यक्रमों में यह गीत आज भी खूब बजाया जाता है। यूट्यूब पर गीत को अब तक 285 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।


