- बेटी बनी पिल्ले की जीवनरक्षक
- रस्सी से नीचे उतारा
- सुरक्षित बाहर आया पिल्ला
चीन के शानदोंग प्रांत में 26 अगस्त को एक पिता ने फंसे हुए पिल्ले को बचाने के लिए बेहद जोखिम भरा कदम उठाया। दो इमारतों के बीच बनी बेहद संकरी जगह में एक पिल्ला काफी अंदर फंस गया था और लगातार रोने की आवाजें निकाल रहा था।
परिवार ने पिल्ले को बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन जगह इतनी संकरी थी कि कोई बड़ा व्यक्ति अंदर नहीं जा सकता था। आखिरकार पिता ने अपनी छोटी बेटी को बचाव के लिए नीचे उतारने का फैसला किया।
पिता ने जुगाड़ से तैयार किए गए रस्सी के हार्नेस की मदद से बेटी को सावधानीपूर्वक संकरी जगह में उतारा। बच्ची पिल्ले तक पहुंची और उसे सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। इस साहसिक प्रयास के बाद पिल्ले की जान बच गई और परिवार ने राहत की सांस ली।
A 3-year-old girl becomes a tiny hero as she bravely helps rescue a trapped puppy. Her kindness and courage win hearts! ❤️🐶 pic.twitter.com/B5z68jJJpU
— Arti Nirmalkar (@ArtiNirmal19987) September 4, 2026


