- डीएसपी के दो पद हुए कम
- अब 1,187 पदों पर होगी भर्ती
- पुलिस सेवा ने संशोधित की रिक्तियां
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की रिक्तियों में संशोधन किया है। बिहार पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पदों की संख्या 22 से घटाकर 20 कर दी गई है। इसके साथ ही अब 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत कुल 1,187 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बीपीएससी ने बताया कि मूल विज्ञापन में डीएसपी के 22 पद निर्धारित थे। बिहार पुलिस सेवा की ओर से रिक्तियों में संशोधन के बाद दो पद कम किए गए हैं। आयोग ने संशोधित सूचना के आधार पर कुल पदों की संख्या में बदलाव किया है।
72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन 5 मई 2026 को जारी किया गया था। अभ्यर्थियों से 7 मई से 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अभ्यर्थियों को अब संशोधित रिक्तियों को ध्यान में रखकर परीक्षा की तैयारी करनी होगी।


