- पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टक्कर
- यात्री और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित
- घटना के कारणों की जांच जारी
श्रीनगर। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 225 शुक्रवार सुबह पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकरा गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:02 बजे बे नंबर छह पर हुई। विमान में यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित उतार लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों और परिस्थितियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की जाएगी। जांच पूरी होने से पहले हादसे की वजह को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा रहा है। एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।


