- दोनों फोन में मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
- पावर मॉडल में 10,000mAh की बड़ी बैटरी
- 100W फास्ट चार्जिंग से होगी तेज चार्जिंग
नई दिल्ली। Poco की X8 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Poco X8 Power और Poco X8 आज 4 सितंबर को भारत में लॉन्च होंगे। कंपनी दोनों फोन को दोपहर 12 बजे पेश करेगी। लॉन्च के बाद इनकी बिक्री Flipkart के माध्यम से होगी।
दोनों स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K 12-बिट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आएगा। दोनों फोन Android 16 आधारित HyperOS 3.0 पर चलेंगे। कंपनी चार साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और छह साल के सुरक्षा अपडेट देने का दावा कर रही है।
Poco X8 Power में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और 8GB रैम मिलेगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग है। वहीं, Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग दी गई है। दोनों फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेंगे। Poco X8 में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलेगी। कीमतों की घोषणा लॉन्च के दौरान की जाएगी।


