- ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस
- संविधान प्रारूप समिति का हुआ गठन
- खेल जगत में दर्ज हुईं कई उपलब्धियां
नई दिल्ली। 29 अगस्त का दिन भारतीय खेल इतिहास में विशेष महत्व रखता है। इसी दिन 1905 में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। उनके सम्मान में देश में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। ध्यानचंद ने ओलंपिक में भारत को हॉकी के कई स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इतिहास में 29 अगस्त को कई महत्वपूर्ण घटनाएं भी दर्ज हैं। 1947 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान की प्रारूप समिति गठित हुई। 1904 में सेंट लुई ओलंपिक शुरू हुआ, जबकि 2018 में एशियाई खेलों में अरपिंदर सिंह और स्वप्ना बर्मन ने स्वर्ण पदक जीते। 2021 में भाविनाबेन पटेल और निषाद कुमार ने पैरालंपिक में रजत पदक हासिल किया।


