- 29 अगस्त को होगा औपचारिक लॉन्च
- 200 किलोमीटर तक मिल सकती है रेंज
- कीमत 1.25 लाख रुपये तक संभव
बेंगलुरु। एथर एनर्जी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोनार्क 29 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इसे पहले ईएल 01 नाम से जाना जा रहा था। कंपनी इसे मेटल बॉडी के साथ पेश कर सकती है।
स्कूटर में 2 से 5 किलोवॉट-घंटे की बैटरी और करीब 160 से 200 किलोमीटर तक की रेंज मिलने की उम्मीद है। संभावित फीचर्स में एलईडी हेडलाइट, डीआरएल, बड़ा फ्लोरबोर्ड, 30 लीटर तक बूट स्पेस, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और ओटीए अपडेट शामिल हैं। इसकी संभावित कीमत करीब 1 से 1.25 लाख रुपये हो सकती है।


