- आईपीओ 55.74 गुना सब्सक्राइब हुआ
- ग्रे मार्केट प्रीमियम 44 रुपये
- 83 प्रतिशत लाभ का संकेत
नई दिल्ली। हाई टेक (HY Tech) के आईपीओ ने बाजार में जोरदार शुरुआत की है। इश्यू अब तक 55.74 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए करीब 135.73 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
ग्रे मार्केट में भी आईपीओ को लेकर उत्साह बना हुआ है। मौजूदा 44 रुपये के ग्रे मार्केट प्रीमियम और 53 रुपये के ऊपरी मूल्य बैंड के आधार पर संभावित लिस्टिंग करीब 97 रुपये पर हो सकती है। इससे निवेशकों को लगभग 83 प्रतिशत लिस्टिंग लाभ का संकेत मिल रहा है। हालांकि, ग्रे मार्केट के अनुमान वास्तविक लिस्टिंग लाभ की गारंटी नहीं होते।

