- चीनी की कीमतें बढ़ीं
- खुदरा भाव ₹64 पहुंचा
- स्टॉक सीमा हुई तय
रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी से ठीक पहले चीनी के दामों में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन खुदरा कीमत एक ही दिन में ₹63.05 से बढ़कर ₹63.97 प्रति किलोग्राम हो गई। यह कीमत पिछले महीने से 31% और बीते साल से 38% अधिक है।
सरकारी फैसलों के बाद मिलों में चीनी का भाव 18% घटकर ₹55 प्रति किलोग्राम हो गया, लेकिन खुदरा बाजार में इसका असर दिखना बाकी है। सोमवार को थोक भाव ₹59.23 प्रति किलोग्राम रहा, जबकि अधिकतम खुदरा कीमत ₹76 तक पहुंच गई। चीनी का मॉडल रेट ₹65 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
महंगाई पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्चे चीनी के शुल्क-मुक्त आयात को मंजूरी दी है। चीनी व्यापारियों के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा तय की गई है, वहीं औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 15 दिन का नियम लागू हुआ है। जमाखोरी रोकने के लिए संयुक्त टीमें मिलों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर रही हैं।


