हिन्द सागर प्रलोका, 1 जुलाई 2025| तेलंगाना भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य भाजपा प्रमुख जी. किशन रेड्डी को भेजे पत्र में पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली और आंतरिक कलह पर गहरा असंतोष जताया है।
”राजा सिंह ने स्पष्ट किया कि वे अब भी हिंदुत्व की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने लिखा, “मैं हिंदू समाज के साथ और भी मज़बूती से खड़ा रहूंगा ।
राजा सिंह भाजपा के सबसे मुखर और विवादास्पद नेताओं में माने जाते हैं। उनके इस्तीफे को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के लिए एक राजनीतिक झटका माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, वह काफी समय से राज्य नेतृत्व के निर्णयों से असंतुष्ट थे, जिससे पार्टी में गुटबाजी की अटकलें तेज़ हो गई हैं।
अब यह देखना अहम होगा कि उनका अगला राजनीतिक कदम क्या होगा और इसका तेलंगाना की सियासत पर क्या प्रभाव पड़ेगा।