- सुबह से स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें
- मुंबई में रातभर फोन के लिए इंतजार
- हर साल iPhone खरीदने का उत्साह बरकरार
भारतभर में Apple स्टोर्स खुलते ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग सुबह तड़के ही स्टोर के बाहर पहुंच गए, जबकि मुंबई में कुछ ग्राहक रातभर कतार में खड़े रहे।
बेंगलुरु में राहुल सुबह करीब 5 बजे स्टोर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कतार में हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से आए ग्राहक भी मौजूद थे। उन्होंने iPhone लॉन्च को अपने लिए त्योहार जैसा बताया और कहा कि वह iPhone 7 के बाद से लगातार नए मॉडल खरीदते रहे हैं।
मुंबई में नासिक से आए हितेश पटेल ने बताया कि वह रात 10 बजे से कतार में खड़े थे और उन्हें सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला। वहीं, कुछ ग्राहकों ने iPhone 18 Pro Max पहले ही प्री-बुक कर लिया था, लेकिन लॉन्च के मौके पर सबसे पहले फोन लेने के लिए स्टोर पहुंचे। टेक रिव्यूअर सूरज चौहान भी नए मॉडल के फीचर्स देखने के लिए स्टोर पहुंचे।
#WATCH | Delhi: People queue up as the official sale of the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max begins today in India.
Eager customers have lined up in long queues outside the Apple Store at Select Citywalk Mall in Saket to get their hands on the latest devices. https://t.co/itJEJHNbn0
— ANI (@ANI) September 18, 2026


