- शिकायतों के बाद खुद उठाया कदम
- ₹2,700 खर्च कर बनाया नया रैंप
- सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ी बहस
बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में वर्षों से खराब पड़े फुटपाथ की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का दावा करते हुए BharatAgri के संस्थापक और CEO सिद्धार्थ डायलानी ने खुद इसकी मरम्मत करवा दी। उन्होंने बताया कि BBMP, Greater Bengaluru Authority (GBA), सर्विस टिकट और WhatsApp हेल्पलाइन के जरिए कई बार शिकायत की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद डायलानी ने करीब ₹2,700 खर्च कर मजदूरी और सीमेंट की मदद से क्षतिग्रस्त हिस्से पर रैंप बनवाया। उनका कहना है कि इससे बच्चों की स्ट्रोलर लेकर चलने वाले माता-पिता और व्हीलचेयर इस्तेमाल करने वाले बुजुर्गों को सुविधा मिलेगी।
मरम्मत की पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने उनके कदम की सराहना की, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि नागरिकों को खुद सरकारी काम क्यों करना पड़ रहा है। डायलानी ने कहा कि यह कदम उन्होंने नगरपालिका से उम्मीद छोड़ने के बाद उठाया।


