- ठेले पर निकली बप्पा की सवारी
- बच्चों की सादगी ने जीता दिल
- वीडियो देख लोगों को आया बचपन याद
गणेश चतुर्थी पर बड़े-बड़े पंडाल और भव्य सजावट तो आपने खूब देखी होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल बच्चों का एक वीडियो सादगी और श्रद्धा की अलग तस्वीर पेश कर रहा है। वीडियो में कुछ बच्चे ठेले पर भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर सवारी निकालते नजर आ रहे हैं। कुछ बच्चे ठेले को धक्का दे रहे हैं, जबकि कुछ ढोल बजाते हुए नाचते-गाते चल रहे हैं।
बच्चों ने अपनी क्षमता के अनुसार ठेले को सजाया और बिना किसी तामझाम के पूरे उत्साह से बप्पा की सवारी निकाली। उनकी मासूमियत और भक्ति ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपने बचपन के गणपति उत्सव की यादें साझा कीं।
लोगों का कहना है कि भगवान के प्रति श्रद्धा के लिए भव्य आयोजन या दिखावे की जरूरत नहीं होती। बच्चों की यह छोटी-सी सवारी संदेश दे रही है कि आस्था सादगी में भी उतनी ही खूबसूरत होती है।
Na koi badi murti na koi DJ setup
Na koi naye kapde na koi bheed
Only pure devotion and happiness pic.twitter.com/zPASJhXett— Shubham2.0 (@bhav_paaji) September 14, 2026


