- ट्रैक पर गिरे दोस्त को बचाने उतरी
- दोनों की मौके पर ही मौत
- रटगर्स यूनिवर्सिटी से पढ़े थे दोनों
न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन स्थित स्प्रिंग स्ट्रीट सबवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसे में भारतीय मूल की 24 वर्षीय मलाइका चितरे और उनकी नेपाली-अमेरिकी दोस्त नवम कौल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों डाउनटाउन नंबर 4 ट्रेन की चपेट में आए।
पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार तड़के करीब 3:14 बजे हुआ। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, दोनों में से एक पहले ट्रैक पर गिरा या उतरा, जिसके बाद दूसरा उसे बचाने के लिए ट्रैक पर पहुंच गया। ट्रेन समय रहते रुक नहीं सकी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मलाइका चितरे न्यू जर्सी के डेटन और नवम कौल सायरेविल के रहने वाले थे। दोनों ने रटगर्स यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। मलाइका ने मई 2024 में बीएससी की डिग्री पूरी की थी और एक फार्मास्युटिकल कंपनी में ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। वहीं, नवम ब्लूमबर्ग में फाइनेंशियल डेटा एनालिस्ट थे। घटना के समय ट्रेन में करीब 100 यात्री सवार थे, जिन्हें बाद में प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित निकाला गया।
COUPLE REFUSE TO MOVE as TRAIN BEARS DOWN on MANHATTAN SUBWAY TRACKS — BOTH KILLED https://t.co/MdDKSbnOL9
— RT (@RT_com) September 13, 2026


