- क्लास के बीच अचानक घुसा कोबरा
- डरकर छात्र क्लासरूम से बाहर भागे
- माता-पिता ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
हैदराबाद के कीसरा स्थित Serenity School में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 10 की पढ़ाई के दौरान एक कोबरा अचानक क्लासरूम में घुस आया। सांप को देखते ही छात्र डरकर चीखने लगे और जान बचाने के लिए कक्षा से बाहर निकल गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने स्नेक कैचर को बुलाया। कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाले जाने तक छात्रों को क्लासरूम से दूर रखा गया और पूरे इलाके को खाली करा दिया गया।
घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल परिसर की सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई। उनका दावा है कि स्कूल परिसर में सांप घुसने की यह तीसरी घटना है। अभिभावकों ने प्रबंधन से छात्रों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।


