- आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर दिया जोर
- भरोसेमंद आपूर्ति नेटवर्क बनाने की जरूरत
- पारदर्शी व्यापार और निवेश जरूरी
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि BRICS देशों के बीच आर्थिक गतिविधियां और आर्थिक सुरक्षा बढ़ने से आत्मनिर्भरता मजबूत होगी। उन्होंने व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने, नए बाजारों तक पहुंच बनाने और मजबूत आपूर्ति नेटवर्क तैयार करने पर जोर दिया।
BRICS बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि सदस्य देशों को अधिक कारोबारी साझेदार तलाशने, बाजारों तक पहुंच आसान बनाने और एक-दूसरे की क्षमताओं को प्रभावी व्यावसायिक साझेदारी में बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य वैश्विक झटकों से निपटने की क्षमता बढ़ाते हुए अर्थव्यवस्थाओं को आपस में जोड़ना और प्रतिस्पर्धी बनाए रखना है।
#WATCH | ब्रिक्स सम्मेलन 2026 | ब्रिक्स बिज़नेस फोरम को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, “हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था में बड़े बदलाव हो रहे हैं। अस्थिरता, अनिश्चितता और जटिलता हमारे आस-पास की दुनिया की मुख्य विशेषताएं बन गई हैं। हम भू-राजनीतिक संघर्षों, महामारियों और जलवायु से जुड़ी समस्याओं के आर्थिक नतीजों को देख रहे हैं। साथ ही, तेज़ी से हो रहा डिजिटलाइज़ेशन और तकनीकी प्रगति विकास, उत्पादकता और तरक्की के लिए नई संभावनाएँ खोल रहे हैं। इसका नतीजा एक ऐसा आर्थिक माहौल है जहाँ जोखिम और अवसर दोनों ही ज़्यादा व्यापक रूप से फैल रहे हैं और जहाँ पहले से अंदाज़ा लगाने, हालात के अनुसार ढलने और प्रतिक्रिया देने की क्षमता का महत्व बढ़ रहा है।”
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2026
जयशंकर ने भरोसेमंद लॉजिस्टिक्स, स्थिर कारोबारी माहौल, विविध व्यापारिक संबंधों तथा पारदर्शी व्यापार और निवेश व्यवस्था की आवश्यकता बताई। उन्होंने ऐसे ऊर्जा तंत्र विकसित करने पर भी जोर दिया, जो किसी भी तरह की बाधा का सामना कर सकें।
BRICS बिजनेस फोरम निजी क्षेत्र और सरकारों के बीच संवाद का प्रमुख मंच है। इसमें व्यापार, निवेश, वित्त, प्रौद्योगिकी और सतत आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है।
#WATCH | BRICS बिज़नेस फ़ोरम के साथ BRICS समिट 2026 की शुरुआत हुई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल वक्ताओं में शामिल हैं। https://t.co/bUMCJ6cL2V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2026


