- कैप्टेंसी टास्क में दोनों आमने-सामने
- बहस के दौरान बढ़ा विवाद
- शो ने ओपनिंग में बनाया रिकॉर्ड
मुंबई। ‘बिग बॉस 20’ के पहले ही सप्ताह में घर का माहौल गरमा गया है। हालिया प्रोमो में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच कैप्टेंसी टास्क को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए और आवाज ऊंची कर अपनी बात रखी।
प्रोमो में कनिका ने अरिश्फा को बीच में दखल देने पर सवाल किया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। अरिश्फा ने कनिका से फुटेज देखने की बात कही, वहीं कनिका ने भी पलटकर जवाब दिया। इस टकराव ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है कि कैप्टेंसी की बाजी आखिर किसके हाथ लगेगी।
इस बीच ‘बिग बॉस 20’ ने शुरुआत में ही नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। JioStar के अनुसार, शो ने JioHotstar पर किसी रियलिटी शो की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। सलमान खान की मेजबानी में शो 6 सितंबर से JioHotstar और COLORS पर प्रसारित हो रहा है।


