- BJP ने फ्रंट प्रभारियों की घोषणा की
- BRICS बैठक के बीच दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट
- प्रिंस रहीम आगा खान करेंगे अहम मुलाकातें
मुंबई में BRICS वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की अंतिम बैठक आज संपन्न हो रही है। यह बैठक वैश्विक आर्थिक नीतियों और सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बीच BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड में संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पार्टी ने फ्रंट प्रभारियों की भी घोषणा की है, जिसमें हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रिंस रहीम आगा खान 9 से 15 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं। वह आज उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। दौरे के दौरान उनकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात होगी।
वहीं, 10 से 12 सितंबर तक नई दिल्ली में ग्लोबल ड्राईलैंड्स कांग्रेस 2026 आयोजित हो रही है। BRICS Summit 2026 के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में विशेष यातायात व्यवस्था और एडवाइजरी जारी की है।


