- अमेरिकी कार्रवाई में पांच ईरानी टैंकर नष्ट
- ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर मिसाइलें दागीं
- रूबियो ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को बैलिस्टिक मिसाइलों से दो बार निशाना बनाने की कोशिश की। दोनों हमलों को नाकाम करने के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई की।
अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में IRGC से जुड़े चार कच्चे तेल के टैंकर—M/T Kaviz, M/T Charminar, M/T Horizon 1 और M/T Riesco—को नष्ट कर दिया। इसके अलावा खार्ग द्वीप के पास M/T Derya को भी निशाना बनाया गया। अमेरिका का दावा है कि इन जहाजों का इस्तेमाल IRGC और उसके सहयोगी संगठनों के लिए धन जुटाने वाले नेटवर्क में किया जाता था।
Iran’s missile blitz on US bases in MIddle East — what we know so far
Iran launched a massive retaliation after the US struck 5 Iranian tankers. Here’s the latest:
🔸 IRGC says it targeted areas where F-35, F-16, F-15 fighter jets are stationed and serviced at US bases
— Sputnik (@SputnikInt) September 8, 2026
इसके बाद ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जॉर्डन के अनुसार, उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 18 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।
तनाव के बीच ईरान ने कुवैत और बहरीन के बंदरगाहों के पास मौजूद कुछ तेल टैंकरों को भी चेतावनी दी है। IRGC ने अमेरिकी पक्ष से जुड़े जहाजों को निशाना बनाए जाने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिकी नौसैनिक जहाजों पर हमले की कोशिश का जवाब दिया जाएगा।
CENTCOM forces destroyed five Iranian crude oil carriers, Sept. 8, after the Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) targeted a U.S. Navy warship with ballistic missiles twice over the past two days. The U.S. warship successfully evaded the attempted Iranian attacks and… pic.twitter.com/Gi8a2tloN1
— U.S. Central Command (@CENTCOM) September 8, 2026


