- घायल तेंदुए ने अचानक टीम पर धावा बोला
- हमले में वन अधिकारी जमीन पर गिरा
- ट्रैंक्विलाइजर के बाद भी पूरी तरह बेहोश नहीं
- वन विभाग ने सुरक्षित किया तेंदुए का रेस्क्यू
दावणगेरे। कर्नाटक के दावणगेरे में कार की टक्कर से घायल तेंदुए को बचाने पहुंची वन विभाग की टीम पर उसने अचानक हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेंदुआ लंगड़ाते हुए वनकर्मियों की ओर झपटता दिखाई दे रहा है।
हमले के दौरान तेंदुए ने एक वन अधिकारी को जमीन पर गिरा दिया। अन्य कर्मचारियों ने डंडे की मदद से उसे पीछे हटाया, जिसके बाद अधिकारी किसी तरह बच निकला। बताया गया कि तेंदुए को बेहोश करने के लिए ट्रैंक्विलाइजर दिया गया था, लेकिन पूरी तरह बेहोश होने से पहले उसने हमला कर दिया।
बाद में वन विभाग की टीम ने तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। यूजर्स का कहना है कि घायल और डरे हुए तेंदुए का आक्रामक होना स्वाभाविक हो सकता है।


