- मुख्यमंत्री ने एम्स जाकर घायलों का हाल जाना
- असुरक्षित इमारत जल्द गिराने के निर्देश
- पीजी और कोचिंग सेंटरों की जांच तेज
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एम्स पहुंचकर सत्य निकेतन में 6 सितंबर को इमारत गिरने से घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई, जिनमें दो मजदूर शामिल हैं। एक घायल मजदूर का एम्स में इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की हालत स्थिर है और उन्हें छुट्टी दी जाएगी, जबकि एक बच्चे का आईसीयू में इलाज चल रहा है।
गुप्ता ने कहा कि हादसे से सटी एक अन्य इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है और उसे जल्द गिराया जाएगा। हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने शहर के पीजी आवासों और कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच भी तेज करने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर हरिराम, उनकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हादसे से पहले बेसमेंट में मरम्मत और निर्माण कार्य चल रहा था।
Delhi CM Rekha Gupta today met and consoled the family members of the victims of the Satya Niketan building collapse at the AIIMS Trauma Centre
(Photo source: Delhi CMO) pic.twitter.com/pT7gjeDBEI
— ANI (@ANI) September 8, 2026


