- PM मोदी का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा
- ₹35,000 करोड़ की परियोजनाएं
- राजनाथ सिंह जाएंगे श्रीलंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे।
दोपहर करीब 12 बजे वह वडोदरा में ₹35,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
इस दौरान वह कई पूरी हो चुकी परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
- राहुल गांधी जाएंगे रायबरेली
- बाराबंकी में होगा स्वागत
- कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे स्वागत
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज रायबरेली का दौरा करेंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम के अनुसार, बाराबंकी के हैदरगढ़ चौराहे पर दोपहर 3 बजे उनका स्वागत होगा।
वहीं, दलित और आदिवासी कांग्रेस सांसदों ने खड़गे शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज न होने को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है।
- पंजाब में काम प्रभावित
- कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर
- हरियाणा में कांग्रेस प्रदर्शन
पंजाब में मंत्रीस्तरीय क्लेरिकल स्टाफ के सामूहिक अवकाश पर जाने से सरकारी कार्यालयों का काम प्रभावित होने की संभावना है।
हरियाणा यूथ कांग्रेस दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी में है।
दिनभर की सभी बड़ी और ब्रेकिंग खबरों के लिए इस लाइव अपडेट से जुड़े रहें।


