- डीएमके विधायकों का विरोध
- स्पीकर ने मांग ठुकराई
- मार्शलों ने बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को डीएमके विधायकों ने जमकर हंगामा किया और सदन में नारेबाजी की।
विपक्ष ने मुख्यमंत्री के भाषण में की गई टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की।
स्पीकर ने मांग खारिज करते हुए कहा कि टिप्पणियां सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आधिकारिक जानकारी पर आधारित थीं।
बार-बार चेतावनी के बावजूद डीएमके विधायक स्पीकर के आसन के सामने पहुंचकर लगातार नारेबाजी करते रहे।
इसके बाद स्पीकर ने मार्शलों को प्रदर्शनकारी डीएमके विधायकों को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया।


